Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, medical colleg • गोरखपुर / भटहट • 27-05-2026

आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घायल मेडिकल कॉलेज रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में मंगलवार रात आपसी विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, बरगदही टोला सिंहोरवा निवासी मुलायम और गांव के ही चंद्रशेखर के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब नौ बजे मुलायम ऑटो चलाकर घर पहुंचा, तभी चंद्रशेखर से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चंद्रशेखर ने चाकू निकालकर मुलायम के पैर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल मुलायम को तत्काल सीएचसी भटहट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस विवाद की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:46
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब