-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
गोरखपुर के गुलरिहा
थाना क्षेत्र में
बच्चे को डांटने
के विवाद में
हुई मारपीट में
चार लोग घायल
हो गए। घायलों
में रामलखन कन्नौजिया,
उनकी पत्नी रुमाली
देवी, मेनका देवी
और सपना शामिल
हैं, जिनका इलाज
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर
में चल रहा है।
शिकायतकर्ता रामलखन कन्नौजिया
ने पुलिस को
बताया कि बजहाँ
निवासी रामअशिष गुप्ता,
उनकी पत्नी और
परिवार के अन्य सदस्यों ने एक राय होकर
लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर
से उन पर अचानक हमला
कर दिया। यह
घटना बच्चे को
डांटने के मामूली
विवाद के बाद हुई।
रामलखन कन्नौजिया के अनुसार,
हमलावरों ने मारपीट
के दौरान उन्हें
गाली-गलौज की,
जान से मारने
की धमकी दी और जातिसूचक
शब्दों का इस्तेमाल
किया। उन्होंने जातिसूचक
गालियां देने का आरोप लगाया
है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रामलखन कन्नौजिया की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।