BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 09-10-2026

कार पार्किंग को लेकर डॉक्टर और बहन पर हमला, महिला समेत 4 लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप

गोरखपुर : गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज में कार पार्किंग को लेकर डॉक्टर और उनकी बहन पर हमला करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर का आरोप है कि एक महिला समेत चार लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों की पिटाई की। हमले में डॉक्टर और उनकी बहन के सिर में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉ. रणवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी से लौटे थे। घर के पास कार पार्क कर रहे थे, तभी वहां मौजूद तीन पुरुष और एक महिला से विवाद हो गया। डॉक्टर का आरोप है कि विवाद के दौरान चारों लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी छोटी बहन मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं।

डॉ. रणवीर के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी छोटी बहन को भी पीट दिया। मारपीट में दोनों के सिर में चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉ. रणवीर ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कार पार्क करने को लेकर हुई। इसके बाद मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि विवाद की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।