BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 10-10-2026

पार्टनर बनाने के नाम पर 2.01 करोड़ की ठगी, गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट लाइसेंस और कोयला ढुलाई के नाम पर धोखाधड़ी

गोरखपुर : गुलरिहा में ट्रक ट्रांसपोर्ट लाइसेंस दिलाने और कोयला ढुलाई के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 2.016 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गगहा के हड़हाबार निवासी संजय मौर्या ने अपने मौसेरे भाई संजीत मौर्य पर फर्जी लाइसेंस और निरस्त जीएसटी नंबर के सहारे रकम हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सीओ गोरखनाथ के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने संजीत समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ट्रक लगवाने, लोन, गारंटी, माइनिंग ग्रांट और ट्रांसपोर्ट लाइसेंस के नाम पर अलग-अलग चरणों में रकम ली गई। संजय मौर्या के मुताबिक, मार्च 2025 में उनका मौसेरा भाई संजीत मौर्य ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए हैदराबाद आया था। इस दौरान वह संजय के यहां रुका। आरोप है कि इसी दौरान संजीत ने ट्रांसपोर्ट कारोबार में कमाई का लालच दिया। उसने बताया कि सात ट्रकों से काम चल रहा है। इनमें चार ट्रक चेन्नई के एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में और तीन बालू-गिट्टी की ढुलाई में लगे हैं। संजय का आरोप है कि संजीत ने उन्हें दो ट्रक लगवाने का भरोसा दिया और प्रति ट्रक 2.65 लाख रुपये भुगतान मिलने की बात कही। इसके बाद लोन, गारंटी, माइनिंग ग्रांट और ट्रांसपोर्ट लाइसेंस दिलाने के नाम पर 51 हजार रुपये एडवांस लिए। फिर किस्तों में 3.38 लाख रुपये और पांच लाख रुपये नकद लिए गए। लेकिन रकम देने के बाद भी लाइसेंस नहीं मिला। आरोप है कि लाइसेंस जारी नहीं होने पर संजीत के सहयोगियों नव्या विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, संजय कुमार, विशाल यादव, अरुण यादव, आकाश यादव और अनुभव यादव ने जांच और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर संजय से खर्च वसूले। संजय के मुताबिक, संजीत के चाचा रणजीत मौर्य, मां चंद्रकला, दादा राधेश्याम और राजकुमार भी उन्हें लगातार आश्वासन देते रहे। इससे उन्हें कारोबार शुरू होने की उम्मीद बनी रही। संजय ने आरोप लगाया कि भरोसा दिलाने के लिए संजीत ने संजीत कंस्ट्रक्शन और मेसर्स संजीत ट्रेडर्स के नाम से दो कूटरचित लेटर दिए। इन पर दर्ज जीएसटी नंबर वर्ष 2023 में ही निरस्त किए जा चुके थे। आरोप है कि बाद में लाइसेंस की लागत 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 45 लाख रुपये किए जाने की बात कहकर उनसे और रकम ट्रांसफर कराई गई। शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में संजीत ने नियम बदलने और कारोबार में सह-पार्टनर की जरूरत बताकर संजय के चचेरे भाई अजय मौर्या को भी अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि अजय से बैंक खाते में 1.21 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा 20 लाख रुपये नकद लिए गए। होटल, हवाई टिकट और घूमने-फिरने के नाम पर भी 5.86 लाख रुपये खर्च कराए गए। इस तरह अजय से करीब 1.47 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। संजय मौर्या की शिकायत पर सीओ गोरखनाथ के आदेश से गुलरिहा पुलिस ने संजीत मौर्य समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।