BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 08-10-2026

गोरखपुर के आयुष विवि में 14 घंटे बिजली गुल

गोरखपुर : महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में मंगलवार रात 2:49 बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ओपीडी, औषधि वितरण काउंटर, परीक्षा और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा। सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि बिजली कटौती के दौरान परिसर में लगे बड़े जनरेटर क्यों नहीं चलाए गए। विश्वविद्यालय परिसर में आपात स्थिति के लिए 500-500 और 1000-1000 किलोवाट क्षमता के चार बड़े जनरेटर लगाए गए हैं। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच समन्वय की कमी के चलते बिजली गुल होने के बावजूद जनरेटर नहीं चलाए गए। बिजली नहीं होने से ओपीडी में मरीजों को अंधेरे और उमस के बीच इलाज कराना पड़ा। औषधि वितरण काउंटर पर कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गया। ऐसे में कर्मचारियों को मरीजों की पर्चियों का मोबाइल से फोटो खींचकर दवाएं वितरित करनी पड़ीं। लिफ्ट भी बंद रही।  परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि बुधवार को बीएएमएस के करीब 200 छात्रों की परीक्षा थी। बिजली नहीं होने से परीक्षा कराने में काफी दिक्कत हुई। प्रशासनिक भवन में भी दिनभर कामकाज प्रभावित रहा।

अवर अभियंता रामनयन यादव ने बताया कि फर्टिलाइजर से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में सुबह से फॉल्ट तलाशा जा रहा था। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास केबल में ज्वाइंट फॉल्ट मिला। इसे ठीक करने के बाद शाम करीब 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने के दौरान मरीजों और कर्मचारियों को हुई परेशानी के बाद जनरेटर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों और मरीजों का कहना है कि जब लाखों रुपए खर्च कर बड़े जनरेटर लगाए गए हैं तो आपात स्थिति में उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। समय पर जनरेटर चला दिए जाते तो मरीजों, छात्रों और कर्मचारियों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।