-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर के भटहट ग्राम पंचायत
में नाले की खुदाई के दौरान दो मकान भर-भराकर ढह गए। घर के बहार मकान का मलबा इकठ्ठा
हो गया। हादसे में घर का काफी सामान खराब हो गया। परिवार के लोग ने घंटों की महनत के
बाद अपना सामान मलबे से निकाला। परिजनों ने बताया कि हमने खून-पसीने की कमाई से अपना
घर बनाया था। एक मिनट में सब तबाह हो गया।
लोगों ने घरों से भागकर
अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। जब फोरलेन
सड़क निर्माण के लिए नाले की खुदाई का काम चल रहा था। घर के बाहर मशीन से खुदाई की
जा रही थी। तभी किनारे पर स्थित कई मकान हिलने लगे।
देखते ही देखते सड़क पर
लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में दो मंजिला इमारत और उसके पड़ोस में स्थित एक
मंजिला मकान भर-भराकर ढह गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार
अपने सामान के लिए कई घंटे तक जुटा रहा।
मकान हिलता देख लोगों ने भागकर बचाई जान
मामला भटहट ग्राम पंचायत
के बड़हरिया टोले का बताया जा रहा है। जहां कुछ समय पहले से फोरलेन सड़क निर्माण के
लिए नाले की खुदाई का काम चल रहा है। मकान ढहने के बाद निर्माण कार्य रुक गया। साथ
ही मकान में रह रहे लोगों का भारी आर्थिक नुकसान हो गया।
इसमें ग्रामीण बदरुद्दीन
का दो कमरे का तीन मंजिला मकान भी टूट गया। इसके अलावा पानी का मोटर और बर्तन व राशन
आदि क्षतिग्रस्त हो गए। अन्य जरूरी समान भी खराब हो गया। इसी के पड़ोस में स्थित लुकमान
का दो कमरों वाला मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मकान में रह रहे लोग घर से बाहर
भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान मकान में कंपन महसूस हुई। कुछ
समय में ही इसमें दरारे आने लगी। महज 10 सेकंड में पूरा घर ढह गया।
मिट्टी की अधिक खुदाई का आरोप
सूचना पर स्थानिए प्रशासन
मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हे सहायता
राशि का आश्वासन दिया है।
दरअसल, भटहट से महायोग
गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविध्यालय होते हुए मलंगस्थान तक 11 किलोमीटेर फोरलेन सड़क का
निर्माणकार्य चल रहा है। जिसके लिए नाले की खुदाई का काम जारी था। परिजनों ने बताया
कि मिट्टी की अधिक खुदाई के कारण यह हादसा हो गया।
सहायता राशि के साथ मुआवजे का आश्वासन
क्षेत्रीय लेखपाल रजत कुमार वर्मा और पीडबल्यूडी के अवर अभियंता उमा शंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जाएजा लिया और पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें कचहरी लेकर गए। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि के साथ मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर कार्रवाई जारी है।