गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
भटहट
/ पूर्व मंत्री का हथौड़े से...
• gorakhpur, cm yogi, Former minister
•
गोरखपुर / भटहट
• 15-05-2026
पूर्व मंत्री का हथौड़े से सिर फोड़ा, ताबड़तोड़ वॉर कर घायल किया, घर के बाहर कर रहे थे वॉक
रूरल न्यूज नेटवर्क।मॉर्निंग वॉक
पर निकलें पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर घर के बाहर ही जानलेवा हमला होने से
हड़कंप मच गया। आरोपियों ने सैंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से ताबड़तोड़ वार
किया, जिससे उनके बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी।
आनन- फानन में उन्हें
चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू
अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले
पड़ोसियों से विवाद हुआ था।जिसका बदला
उन्होंने लिया। घटना के बाद पुलिस जांच जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी
कर रही है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक खुटहन गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री
गंगा निषाद गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर
टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद और
कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया।
Image Source Here...
बेटे सुरेंद्र का आरोप है
कि हमलावरों ने हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया। हमले में बाईं आंख के ऊपर
गंभीर चोट लग गई। आवाज सुन कर जबतक परिजन बाहर निकलें तबतक हमलावर फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक घायल मंत्री जमीन पर गिरे हुए थे।
उनके सिर से ज्यादा खून
निकल कर फर्श पोर फैल गया था। उन्हें इस हालत में देखकर अफरा-तफरी मच गई। आनन-
फानन में चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के
नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। मंत्री का इलाज चल रहा है।
मकान की नींव को लेकर था
पुराना विवाद
परिवार का कहना है कि करीब 10 दिन पहले पड़ोसियों ने मकान की नींव से सटे गड्ढा खुदवाया
था। पूर्व मंत्री ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बारिश में उनका मकान गिर सकता
है।
इसी बात को लेकर दोनों
पक्षों में पिछले कई दिनों से कहासुनी हुई जिसके बाद से ही मनमुटाव चल रहा था, जो गुरुवार को हिंसक हमले में बदल गया। बेटे का आरोप है कि
इसी विवाद के चलते ही पड़ोसियों ने हमला किया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी
पुलिस
मामले की
जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का
दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share On :
×
12:49
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।