Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, mining 02-Jun-2026 01:58 PM

अवैध खनन पर कार्रवाई में चार वाहन जब्त, पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर और डंपर पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में चार वाहन जब्त किए हैं। इनमें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक लोडर और एक डंपर शामिल हैं। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और लापरवाही से वाहन चलाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। रात के समय अवैध खनन में लगे वाहन अक्सर तेज रफ्तार से चलते हुए दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

Image Source Here...

इन्हीं शिकायतों के आधार पर आयुष विश्वविद्यालय पुलिस चौकी क्षेत्र में सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिट्टी लोड करने वाली एक गाड़ी (लोडर) पकड़ी गई, जिन्हें सीज कर दिया गया।

इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक डंपर को रोकने का इशारा किया। चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे खजांची चौराहे के पास पकड़ लिया। इस डंपर को भी सीज कर दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×