BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 13-10-2026

भटहट की 53 पंचायतों में 1.60 करोड़ रुपये खर्च नहीं, स्वच्छ भारत मिशन का पैसा 4 साल से खातों में पड़ा

गोरखपुर : एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों को चमकाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन पर पानी की तरह पैसा बहा रही है, तो दूसरी तरफ भटहट ब्लाक में जिम्मेदार ही इस योजना में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के नाम पर जारी 1.60 करोड़ रुपये चार साल से खातों में पड़े-पड़े धूल फांक रहे हैं, जबकि गांवों में कचरे के ढेर और बदहाल आरआरसी सेंटर सरकार की मंशा को मुंह चिढ़ा रहे हैं। मामले का खुलासा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बिकाऊं प्रसाद द्वारा जारी चेतावनी पत्र से हुआ है जिसमें बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक 53 ग्राम पंचायतों को आबादी और V-Demand के आधार पर क्रेडिट लिमिट जारी की गई थी। इसके तहत हर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को आरआरसी सेंटर, कूड़ा निस्तारण केंद्र, सोख्ता गड्ढा, कंपोस्ट पिट, नाली जाली जैसे कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अक्टूबर 2026 तक की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। कुल 53 पंचायतों में 1,60,52,535 रुपये अवशेष पड़े हैं। यह रकम छोटी नहीं है। इसी ब्लाक के रतनपुर जैसे गांवों में 10 लाख की लागत से बना आरआरसी सेंटर आज झाड़ियों में तब्दील हो चुका है, जिसकी जानकारी तक पंचायत सचिव को नहीं है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य पंचायतों में क्या हाल होगा। एडीओ पंचायत ने इसे अत्यंत आपत्तिजनक और घोर लापरवाही का द्योतक बताया है। उन्होंने साफ लिखा है कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आया है। सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने-अपने ग्राम पंचायत के प्रशासक से संपर्क कर समन्वय बनाएं और अवशेष धनराशि के सापेक्ष कार्ययोजना के अनुसार अनुमन्य कार्य कराकर एक सप्ताह के भीतर पत्रावली भुगतान के लिए प्रस्तुत करें। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पैसा दिया, योजना दी, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। गांव में कचरा प्रबंधन ठप है, नालियां जाम हैं, लेकिन कागजों पर सब ओके है

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:26
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।