-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
रूरल न्यूज़ नेटवर्क। हीरालाल प्रजापति को टेराकोटा शिल्प कला के लिए
राज्य पुरस्कार 2025-26 के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
के हाथों प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय
ने एक पत्र के माध्यम से शिल्पकार को इसकी सूचना दी है।
यह सम्मान प्रजापति परिवार
के लिए लगातार तीसरी पीढ़ी में आया है। यह परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी टेराकोटा शिल्प कला
में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
हीरालाल के पिता रामचंद्र
प्रजापति भी राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनके बाबा स्वर्गीय श्याम देव
प्रजापति राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार थे।
हीरालाल के छोटे भाई
पन्नेलाल और अखिलेश प्रजापति भी पहले ही राज्य पुरस्कार और माटी कला पुरस्कार प्राप्त
कर चुके हैं। हीरालाल प्रजापति को यह पुरस्कार 'आदर्श गांव' थीम पर बनी कलाकृति के
लिए मिला है।
इस घोषणा पर गांव के राकेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।