Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Husband • गोरखपुर / भटहट • 28-05-2026

प्रेम विवाह से नाराज पति ने किया हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल, 10 दिन पहले हुआ था समझौता

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल डुमरी नंबर-2 के सनझाई टोला में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बुधवार रात हुए हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां रामरतन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर-2 सनझाई टोला निवासी अमरजीत बेंगलुरु में पेंटर का काम करता है। उसकी शादी 12 साल पहले मंशा देवी से हुई थी। आरोप है कि पिछले एक साल से मंशा देवी का गांव के ही सूरज पुत्र रामरतन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Image Source Here...

अमरजीत को जब इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो पंचायत बुलाई गई। समझौते के तहत अमरजीत ने अपनी पत्नी मंशा देवी की शादी सूरज से करा दी। यह प्रेम विवाह लगभग 10 दिन पहले हुआ था।

आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे अमरजीत, उसका भाई अनिल और पिता छोटकन पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने सूरज को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब सूरज के परिजन बचाने पहुंचे, तो अमरजीत ने टांगी से हमला कर दिया।

इस हमले में रामरतन, सूरज और श्रवण के सिर में गंभीर चोटें आईं। तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। गांव वालों ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, रामरतन की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमरजीत, छोटकन, अनिल और उसकी मां के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अमरजीत और छोटकन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:44
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब