BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 08-10-2026

गुलरिहा में हाईप्रेशर PNG पाइपलाइन के चैंबर में रिसाव, 10 तकनीशियनों ने संभाला मोर्चा

गोरखपुर : गुलरिहा थाने के पास हाईप्रेशर पीएनजी पाइपलाइन के चैंबर में गुरुवार को गैस रिसाव का मामला सामने आया। बारिश के बाद चैंबर में पानी और कचरा भरने से रिसाव की समस्या बताई जा रही है। सूचना मिलने पर टोरेंट गैस कंपनी की करीब 10 सदस्यीय तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और रिसाव दूर करने का काम शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के दुकानदारों और लोगों को आग नहीं जलाने की हिदायत दी गई। बताया गया कि टोरेंट गैस कंपनी के कर्मचारी रूटीन जांच कर रहे थे। इसी दौरान गुलरिहा थाने के पास हाईप्रेशर पीएनजी पाइपलाइन के चैंबर से गैस रिसाव का पता चला। तकनीशियनों ने मोटर पंप लगाकर चैंबर से पानी निकालने का काम शुरू किया। साथ ही चैंबर में जमा कचरे और गंदगी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। उनसे चैंबर के आसपास आग नहीं जलाने की अपील की गई। अंडरग्राउंड हाईप्रेशर पीएनजी पाइपलाइन गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के किनारे से होकर गुलरिहा से भटहट तक गई है। इसी पाइपलाइन के चैंबर में बारिश के बाद पानी और कचरा भरने से रिसाव की समस्या सामने आई। टोरेंट गैस पाइपलाइन के एरिया मैनेजर ने बताया कि भारी बारिश के कारण चैंबर में पानी और कचरा भर गया था, जिससे रिसाव का मामला सामने आया। मोटर पंप लगाकर पानी निकालने के बाद चैंबर की सफाई कराई जाएगी और रिसाव को पूरी तरह ठीक कराया जाएगा। अंडरग्राउंड हाईप्रेशर पीएनजी पाइपलाइन गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के किनारे से होकर गुलरिहा से भटहट तक गई है। इसी पाइपलाइन के चैंबर में बारिश के बाद पानी और कचरा भरने से रिसाव की समस्या सामने आई। टोरेंट गैस पाइपलाइन के एरिया मैनेजर ने बताया कि भारी बारिश के कारण चैंबर में पानी और कचरा भर गया था, जिससे रिसाव का मामला सामने आया। मोटर पंप लगाकर पानी निकालने के बाद चैंबर की सफाई कराई जाएगी और रिसाव को पूरी तरह ठीक कराया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।