BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 13-10-2026

आयुष विश्वविद्यालय में लग रहे 300 से ज्यादा कैमरे, गोरखपुर में कुलपति के निर्देश पर परिसर की सुरक्षा हाईटेक होगी

गोरखपुर : महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर की निगहबानी के लिए अब 'तीसरी आंख' यानी सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। कुलपति डाक्टर के रामचंद्र रेड्डी के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख स्थानों पर लगभग 300 से अधिक हाई रिजोल्यूशन बुलेट कैमरे लगाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुष विश्वविद्यालय का परिसर काफी बड़ा है और यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज , छात्र , शिक्षक , कर्मचारी और आमजन का आवागमन होता है। ऐसे में पूरे परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, अस्पताल भवन, ओपीडी, शैक्षणिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, फार्मेसी, लाइब्रेरी सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। बुलेट कैमरों की खासियत यह है कि ये लंबी दूरी तक स्पष्ट फुटेज कैप्चर करते हैं और रात में भी इनकी रिकॉर्डिंग क्षमता बेहतरीन रहती है। कैमरों के फुटेज की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय में एक सेंट्रल कंट्रोल रूम / मॉनिटरिंग हॉल तैयार किया जा रहा है। इस हॉल में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जा रही हैं, जहां बैठकर प्रशिक्षित कर्मचारी पूरे परिसर की लाइव निगरानी कर सकेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी, विवाद या आपात स्थिति में तुरंत सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट किया जा सकेगा। सभी कैमरों की फुटेज का बैकअप भी सुरक्षित रखा जाएगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी घटना की जांच की जा सके। कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि विश्वविद्यालय में मरीजों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिसर को पूरी तरह सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रणाली जरूरी है। सीसीटीवी नेटवर्क लगने के बाद न सिर्फ सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि अनुशासन भी बेहतर होगा। अस्पताल में बाहरी हस्तक्षेप पर भी रोक लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरे सिस्टम को चालू कर दिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:25
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।