-
Monday, 15th June, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाना क्षेत्र में
एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी
युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार, पिता ने थाने
में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी 15 वर्षीय बेटी को
गांव का ही अमराज पुत्र ईदू बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अमराज उनकी
बेटी से फोन पर बातचीत करता था। पिता ने
गुलरिहा थाने में तहरीर दी, जिसके बाद
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष इत्यानन्द
पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।