-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा के सरहरी चौकी क्षेत्र के सेखरुवा में रविवार रात एक स्कॉर्पियो सांड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। टिकरिया गांव निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को बताया कि वे रविवार रात करीब साढ़े दस बजे शहर से अपने घर जा रहे थे।
सेखरुवा स्थित बीएनवीपी
स्कूल के पास अचानक सड़क पर सांड आ गया। उसे बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो
अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गई, जिससे गाड़ी के
चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे के बाद
आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने
घटना की सूचना पुलिस को दी। सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को घर भेजकर
मामले की जांच कर रही है।