Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Son, girl, father 13-Feb-2026 01:31 PM

बेटा लड़की लेकर भागा, पिता की नाले में मिली लाश, घर में लगा ताला

रूरल न्यूज नेटवर्क शुक्रवार सुबह चौरहिया नाला में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। जिसकी पहचान 50 साल के राजाराम के रूप में हुई। वह जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला में रहते थे। अभी तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

सूचना पर गुलरिहा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र में चित्रकूट टोला के पास का है।

नारायणपुर टोला के रहने वाले राजाराम मजदूरी करता था। राजाराम के चार बेटियां और 2 बेटे हैं। बताया जा रहा है कि एक बेटा गुलरिहा इलाके की ही एक लड़की को लेकर भागा गया है। इसके बाद से ही पूरा परिवार परेशान था।

लड़की के घरवाले भी प्रेशर बना रहे थे, इसलिए राजाराम पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर कहीं निकल गए थे। 24 घंटे से घर पर ताला लटका हुआ था। मोहल्ले में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

Image Source Here...

राजाराम के घरवालों से कोई संपर्क नहीं हुआ

इसी बीच शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर नाले में उतराता हुई लाश देखी गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर लाश कब्जे में ले लिया।

इसके बाद पुलिस के ही वाहन से लाश मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया गया। जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने राजाराम के घरवालों से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×