Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, laborer • गोरखपुर / भटहट • 04-06-2026

मजदूर का शव मिट्टी में दबा मिला, पुलिस ने शव किया बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव मिट्टी में दबा मिला। दलाल चौराहे पर राहगीरों ने मिट्टी से एक हाथ बाहर निकलता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटवाकर शव को बाहर निकाला।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दलाल चौराहे से गुजर रहे लोगों ने मिट्टी के ढेर में से एक हाथ बाहर निकला हुआ देखा। इस असामान्य दृश्य को देखकर उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। मिट्टी हटाने पर अंदर एक युवक का शव मिला। मृतक के पास एक झोला भी था, जिसमें रोटी, सब्जी, शराब का एक पैकेट, हरी मिर्च, चीलम, मोबाइल चार्जर और एक शॉल मौजूद था। कुछ देर बाद एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उसने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की।

Image Source Here...

महिला ने अपना नाम नीता देवी बताया और मृतक की पहचान मिंटू पुत्र जनार्दन के रूप में की, जो देवरिया जनपद के रहने वाले थे। नीता देवी ने बताया कि उनके पति पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने मायके गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहां में रहकर मजदूरी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे।

महिला के अनुसार, मिंटू पिछले 10 दिनों से जंगल कौड़िया स्थित एक सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी आदि फैलाने का काम कर रहे थे। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें किस (8 वर्ष) और गुड़िया (4 वर्ष) शामिल हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब