-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
गुलरिहा थाना क्षेत्र
के नरायनपुर गांव
में सोमवार सुबह
एक युवक का शव साड़ी
के फंदे से लटका मिलने
से इलाके में
सनसनी फैल गई। घटना की
जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम
मच गया। परिजनों
ने तुरंत इसकी
सूचना पुलिस को
दी, जिसके बाद
गुलरिहा पुलिस मौके
पर पहुंची और
शव को कब्जे
में लेकर जांच
शुरू की।
मृतक की पहचान
नरायनपुर टोला हीरागंज
निवासी 21 वर्षीय अनिल
चौहान पुत्र रामनगीना
के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार
अनिल रविवार रात
घर पर खाना खाने के
बाद छत पर बने अपने
कमरे में सोने
गया था। सोमवार
सुबह जब वह काफी देर
तक नीचे नहीं
आया तो घरवालों
को चिंता हुई।
जब परिजन छत
पर पहुंचे तो
उन्होंने देखा कि
अनिल का शव छत की
सीढ़ी के ऊपर बने टीन
शेड में लगे पाइप से
साड़ी के फंदे के सहारे
लटका हुआ था।
यह दृश्य देखकर
परिजनों के होश उड़ गए।
शोर मचाने पर
आसपास के लोग भी मौके
पर पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस
को सूचना दी
गई। पुलिस ने
मौके की जांच की और
शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा
है कि अनिल दो भाइयों
में सबसे बड़ा
था और अविवाहित
था। उसकी मौत
से परिवार गहरे
सदमे में है। घर में
मातम का माहौल
है और परिजनों
का रो-रोकर बुरा हाल
है। अनिल की मौत के
कारणों का अभी तक स्पष्ट
पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।