Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, body • गोरखपुर / भटहट • 02-06-2026

गुलरिहा में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिला, पहचान मुश्किल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर एक स्थित पार्वतीपुरम कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शव एक खाली बाउंड्री से सटी घास के बीच पड़ा था और आसपास तेज दुर्गंध फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने पर पहले किसी मृत जानवर के होने की आशंका जताई थी। उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी।

नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच की, तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल गुलरिहा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जे.पी. पाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Image Source Here...

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवाया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल मुश्किल है।

मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर शर्ट और लोअर पहना हुआ था। मौके पर एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:44
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब