BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 08-10-2026

कुत्ते ने बच्चा समेत 5 लोगों को काटा, भटहट सीएचसी में सभी घायलों का इलाज

गोरखपुर : बैलों में बुधवार सुबह कुत्ते ने बच्चों समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। करीब एक घंटे तक कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को दौड़ाकर घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। सुबह करीब 7:30 बजे पागल कुत्ता बंगला मोहल्ले में पहुंचा। यहां उसने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाया तो वह पूरब की ओर भागने लगा। रास्ते में रामचंद्र सहानी की नौ वर्षीय पोती को पकड़ लिया। बच्ची को बचाने के लिए उसका छोटा भाई दौड़ा तो कुत्ते ने बच्ची को छोड़कर उसके हाथ में काट लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। इसके बाद कुत्ता अहमद के घर की ओर भागा। दरवाजे पर खेल रहे छह वर्षीय शहमद पुत्र अहमद के बाएं हाथ में काटकर उसे घायल कर दिया। लोगों के पीछा करने पर वह भेड़वाधूष टोला की ओर भाग निकला। कब्रिस्तान के पास शमसुद्दीन अपने घर का दरवाजा साफ कर रहे थे। कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को दौड़ाया तो वह भागते हुए भेड़वाधूष तालाब की ओर पहुंच गया। वहां उसने करीब सौ वर्षीय मूक-बधिर सुन्नरदेवी पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। लगातार हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब एक घंटे तक कुत्ते के आतंक के बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।