-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल
डुमरी नंबर दो बांसस्थान स्थित बामंत माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों
ने दान पेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में
कैद हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार रात करीब
8:15 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर लोहे की दान पेटी का ताला तोड़ता हुआ दिखाई
दे रहा है। चोर लगभग 15 मिनट तक ताला तोड़ने में लगा रहा और इस दौरान वह बार-बार आसपास
देखता रहा। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना चेहरा भी ढका हुआ था।
ग्रामीण राकेश सिंह ने
बताया कि बामंत माता मंदिर में पहले भी कई बार दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं
हो चुकी हैं। पिछली नवरात्रि के पर्व पर भक्तों द्वारा दिए गए चढ़ावे के पैसों से ही
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
गुलरिहा थानाध्यक्ष इत्यानंद
पांडेय ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने
के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।