-
Wednesday, 1st April, 2026
भटहट
गोरखपुर के गुलरिहा
थाना क्षेत्र में
राजेश जयसवाल नामक
व्यक्ति ने सुभान
अली नामक शख्स
के खिलाफ जान
से मारने की
धमकी और गाली-गलौज करने
का आरोप लगाते
हुए शिकायत दर्ज
कराई है। पुलिस
ने मामले में
केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता राजेश जयसवाल,
जो भटहट बाजार
के निवासी हैं,
ने बताया कि
मीरापुर निवासी सुभान
अली पुत्र इस्माइल
उन्हें लगातार गालियां
दे रहा है और जान
से मारने की
धमकी दे रहा है। यह
धमकियां उन्हें व्यक्तिगत
रूप से उनकी दुकान पर
और फोन पर भी दी
जा रही हैं।
राजेश जयसवाल के
अनुसार, सुभान अली
कुछ अन्य लोगों
के साथ उनकी
दुकान पर आकर भी धमकी
देता है और कहता है
कि "जो चाहे
कर लो, मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं।"
राजेश जयसवाल ने
अपनी शिकायत में
यह भी बताया
है कि उनके पास सुभान
अली द्वारा दी
गई धमकियों और
गाली-गलौज के ऑडियो और
वीडियो साक्ष्य मौजूद
हैं। उन्होंने पुलिस
से मामले की
जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया
है।
गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में 7 जनवरी को केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।