BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, stuntmen • गोरखपुर / भटहट • 20-04-2026

तीन स्टंटबाजों को पकड़ा, 3 मोटरसाइकिलें जब्त कर कानूनी कार्रवाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौराहे के पास से 19 अप्रैल 2026 को रात करीब 1:20 बजे इन स्टंटबाजों को तीन मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनकी तीनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गुलरिहा थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में भटहट पुलिस चौकी की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान इन अभियुक्तों को स्टंट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Image Source Here...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मोनू निषाद (उम्र करीब 19 वर्ष), विपिन जायसवाल (उम्र करीब 18 वर्ष) और राजकुमार प्रजापति (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी जंगल हरपुर कोइरी टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। इनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।

पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, उनकी मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल शरद चौधरी, हेड कांस्टेबल दीनानाथ और कांस्टेबल दिनेश पटेल शामिल थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।