Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, allegation 26-Mar-2026 06:02 PM

चाचा-भतीजा के बीच मारपीट, गाड़ी तोड़ने का आरोप, दोनों पक्षों पर केस

रूरल न्यूज नेटवर्क गुलरिहा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में चाचा और भतीजे के परिवारों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, वाहन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद गुरूवार को पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

Image Source Here...

एक पक्ष से योगेन्द्र तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिलीप तिवारी और उनके बेटे ने उनके घर के सामने खड़ी थार गाड़ी को तोड़ दिया। योगेन्द्र तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिलीप तिवारी उनकी पत्नी कुसुम देवी (जो ग्राम प्रधान हैं) को आए दिन परेशान करते हैं और उनसे 5 लाख रुपये की मांग करते हैं।

उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। दूसरे पक्ष से भतीजे की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि राहुल तिवारी, योगेन्द्र तिवारी, रामसकल तिवारी आदि उनके दरवाजे पर आए। उन्होंने ग्राम प्रधान की जांच के प्रकरण को लेकर पीड़िता और उनके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उनके हाथ में चोट आई और कपड़े फट गए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें घर से बाहर निकलने लायक न छोड़ने की धमकी दी और दरवाजा बंद करने के बाद भी गाली-गलौज करते रहे। उन्होंने इस घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से दो का शांति भंग में चालान किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×