-
Monday, 15th June, 2026
भटहट
रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाना क्षेत्र के किसान चौराहे पर
रविवार रात करीब 10 बजे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया
गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज
में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत
गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान
योगेंद्र मौर्य के रूप में हुई है। वह उमेश मौर्य का पुत्र और रामपुर बुजुर्ग टोला
मेहंदिया का निवासी है। योगेंद्र गाड़ी चलाने का काम करता है। घटना के बाद आसपास
के लोगों ने उसके मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।