गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, case
•
गोरखपुर / ब्रह्मपुर
• 21-04-2026
10 लोगों ने मिलकर एक युवक को पीटा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।चौरीचौरा क्षेत्र से एक मारपीट और बवाल का
मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कुर्मी टोला
चौराहे पर हुई, जहां ‘आर्यन हार्डवेयर एंड ट्रेडर्स’ नाम की
दुकान पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई से लाठी-डंडों तक
पहुंच गया।आसपास के लोगों ने बताया कि- पहले दोनों पक्षों
के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर
अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने घटना का
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से
वायरल हो रहा है।चौरी-चौरा क्षेत्र के कुर्मी टोला चौराहे पर
‘आर्यन हार्डवेयर एंड ट्रेडर्स’ नाम की दुकान है। दुकान मालिक और कुछ लोगों में
मारपीट हो गया। दुकान के मालिक विद्यासागर यादव ने आरोप लगाया कि “मेरे दुकान के
ठीक सामने नशे में धुत एक व्यक्ति पेशाब कर रहा था।
Image Source Here...
मैने उसको मना किया। लेकिन वो पेशाब करते रहा। इसके बाद
थोड़ी निकझोक हुई। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ समय के बाद वह
व्यक्ति अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मेरी
दुकान में घुस गया।”
आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों से लैस थे और सीधे दुकान में
घुस गए। उन्होंने विद्यासागर यादव को घेरकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान दुकान में रखे
महंगे इलेक्ट्रिकल सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद लूटपाट करने का भी आरोप लगाया
गया है।
इलाके में दहशत
दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय बाजार में डर का माहौल
है। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों और अपराधियों के हौसले बढ़ते
जा रहे हैं और उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। व्यापार मंडल और स्थानीय
लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ
शांति भंग में चालान किया गया है।
Share On :
×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।