-
Monday, 15th June, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा
थानाक्षेत्र में बुधवार उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब निबियहवा
ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 12
बजे एक चलते ऑटो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि
ऑटो के पीछे वाले हिस्से,
जहां इंजन होता है, वहीं से अचानक धुआं और फिर
आग निकलने लगी। आग लगते ही ऑटो में बैठे
यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोग इस घटना का फोटो और वीडियो बनाने लगे। थोड़ी ही देर के बाद वीडियो सोशल मीडिया
पर तेजी से वायरल होने लगा। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। जैसे ही आग भड़की, सभी यात्रियों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद
लोगों ने शोर मचाकर चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, जिसके बाद ऑटो
रोकी गई। एक यात्री ने बताया हमलोग
गौरीबाजार से तरकुलहा मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
किसी के पास आग बुझाने का
साधन नहीं था, इसलिए लोगों ने मिट्टी और बालू डालकर किसी तरह
आग पर काबू पाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
वीडियो
घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संयोग ही था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर आग ज्यादा फैल जाती या ऑटो समय पर नहीं रुकती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।