Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, table fan • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 02-06-2026

टेबल फैन में उतरा करंट, तड़पकर मजदूर की मौत, चमड़ा मंडी में काम के दौरान हुआ हादसा

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा में एक व्यक्ति की टेबल फैन में करंट उतरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार में चमड़ा मंडी में काम करने वाले एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार चौरीचौरा क्षेत्र के अदाई महदेवा गांव के रहने वाले 50 साल के राम प्रवेश किशोरी भोपा बाजार स्थित चमड़ा मंडी में मजदूरी का काम करते थे। रोज की तरह वह काम पर गए थे। बताया जा रहा है कि दुकान में लगा टेबल फैन चल रहा था। इसी दौरान फैन को हाथ से घुमाने में अचानक उसमें करंट उतर आया और राम प्रवेश उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image Source Here...

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर चौरीचौरा पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:04
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण