Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, died 02-Jun-2026 01:17 PM

डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत, तरकुलहा माता का दर्शन कर लौट रहा था, अनियंत्रित हुई बाइक

रूरल न्यूज नेटवर्क डिवाडर में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक तरकुलहा माता की मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था। तभी चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर पुल के पास गोरखपुर-देवरिया रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

Image Source Here...

यह घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महराजगंज जिले का रहने वाले संदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत शीतलापुर परतावल बाजार का रहने वाला संदीप सिंह, पुत्र राम दुलारे सिंह सोमवार की सुबह तरकुलहा माता मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 6 बजे वह दर्शन करके वापस लौट रहा था। तभी देवीपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके से ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को सूचित भी कर दिया गया।

Image Source Here...

 कल भी उसी जगह दुर्घटना में मौत हुई

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते रविवार को भी एक युवक इस स्थान पर डिवाईडर से टकराकर गम्भीर रूप घायल हो गया था। जिसे तुरंत एम्स में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान सोमवार को ही उसकी भी मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण कांत श्रीवास्तव पुत्र यतेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी सूरजकुंड तिवारीपुर के रूप में हुई ।

एक ही जगह पर हुई लगातार दो घटनाओं को देखकर लोगो का कहना है कि पुल के आस पास लाईट और जरुरी इंतजाम होने चाहिए, जिससे लोगों को खतरा का दूर से ही पता चल सके और आम लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×