BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, marriage, case • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 09-03-2026

शादी का झांसा देकर युवती को भगाया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। झंगहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर झंगहा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई घटना के करीब 7 दिन बाद की है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को राजी जगदीशपुर गांव निवासी अभिषेक ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि 27 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे अभिषेक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने युवती की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने 27 फरवरी 2026 को झंगहा थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटना के लगभग सात दिन बाद आरोपी अभिषेक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। वही पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

इस सम्बंध में झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:49
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।