Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Accident • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 16-06-2026

रास्ता पार करते वक्त हुआ हादसा, बुलेट सवार ने दो औरतों को मारी ठोकर, एक की मौत

रूरल न्यूज नेटवर्क। रोड क्रॉस कर रही दो सगी बहनों को तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बड़ी बहन की जान चली गई। जबकि छोटी बहन का इलाज चल रहा है। मृतिका की पहचान 38 साल की कोयलों और घायल की पहचान 25 साल की मंजू के रूप में हुई है। दोनों अपने मायके एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बुलेट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुध्नपुर फुटहवा ईनार के रहने वाले लक्ष्मी बासफोर की बेटी की शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए कोयलो और मंजू आई थी। पूरे परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल था। हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी दौरान सोमवार को दोनों बहनें शाम के समय बाजार निकली। देर शाम को लौटते चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार चौराहे पर रोड क्रॉस कर रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर छटक कर गिर गई। उन्हें गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कोयलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बहन मंजू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Image Source Here...

गाड़ी छोड़ कर भाग निकला आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट सवार चौरीचौरा से गोरखपुर की ओर जा रहा था। घटना के बाद कुछ दूर आगे गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।

बुलेट सीज हुई

बताया जा रहा है कि मृतिका के तीन बच्चे हैं। पति की पहले ही मौत हो गई थी। अचानक मां की असमय मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब