गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
तरकुलहा देवी मंदिर में मारपीट, अवैध वसूली का आरोप, व्यापारियों और सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
रूरल न्यूज नेटवर्क।प्रसिद्ध मां
तरकुलहा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और
अवैध वसूली के विरोध में मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों और सेवकों ने मुख्यमंत्री
को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी चौरी-चौरा को दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हिमाचल साहनी ने किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया
है कि मंदिर परिसर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा श्रद्धालुओं और व्यापारियों के साथ
लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसमें दो घटनाओं का विशेष उल्लेख है।
पहली घटना 10 मई 2026 की है, जब देवरिया जनपद से मुंडन संस्कार कराने आए श्रद्धालुओं के
साथ मारपीट की गई। दूसरी घटना 13 मई 2026 को हुई, जिसमें गोरखपुर
निवासी भूखला देवी की पुत्री काजल के विवाह उपरांत दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों
के साथ कथित पुजारियों और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट का आरोप है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया
कि मंदिर में चढ़ावे की राशि के दुरुपयोग और अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से
मिल रही हैं।
Image Source Here...
प्रतिनिधिमंडल ने अपनी
मांगों में मंदिर को सरकारी नियंत्रण में लेने, दोषियों के
विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की
आय-व्यय की उच्चस्तरीय जांच कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस
चौकी स्थापित करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी चौरीचौरा
कुंवर सचिन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन घटनाओं में शामिल दोषियों
के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल साहनी के साथ अमरनाथ
जायसवाल, सचिन पासवान, सोनू पासवान, मुरली मद्धेशिया, दीपक सिंह, हरीश राजभर, रामनवम राजभर सहित
दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Share On :
×
12:49
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।