Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Basdila, UGC NET exam 07-Feb-2026 06:15 PM

बसडिला की छात्रा निकिता मणि ने UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण की, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए की अर्हता प्राप्त

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा में लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडिला के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी की पुत्री और पूर्व एमएलसी स्वर्गीय परशुराम मणि त्रिपाठी की पौत्री निकिता मणि त्रिपाठी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) अर्हता परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। अपनी इस उपलब्धि पर निकिता ने बताया कि उन्होंने यह सफलता अपने दादा स्वर्गीय परशुराम मणि त्रिपाठी और दादी को समर्पित की है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, मां श्रीमती रीनू मणि और भाई डॉ. प्रशांत मणि के समय-समय पर मिले मार्गदर्शन को दिया।

Image Source Here...

निकिता की इस सफलता पर महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधायक सरवन निषाद, सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, अर्जुन प्रसाद उपाध्याय, प्रांत प्रचारक रमेश जी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीराम जन्मसिंह, पूर्व कुलपति श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी रंग नारायण पांडे, चेयरमैन सन्नी जायसवाल, महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, पुनि त्रिपाठी, अविनाश शुक्ल, हरिद्वार पांडे सहित कई प्रधानाचार्यों और शिक्षकगणों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×