Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, hanging 21-Mar-2026 03:35 PM

पेड़ से लटका शव मिला, अज्ञात व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित बोहाबार ग्राम सभा में पुल के पास एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।  सूचना मिलने पर गोबरौड़ चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

Image Source Here...

मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ था। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

Image Source Here...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×