Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bolero • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 10-06-2026

ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को बोलेरो ने कुचला, जवान का पैर टूटा, चेहरे पर लगी गंभीर चोट

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में पीआरबी की ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे उनका एक पैर टूट गया। साथ ही चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई। स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को चौरी चौरा थाना क्षेत्र में एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर कांस्टेबल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक थोड़ी दूर आगे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Image Source Here...

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में चौरीचौरा पुलिस को किसी ने यह सूचना दी कि ग्राम सभा चौरी बदुरहिया में एक युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की पुलिस हेड कांस्टेबल रजनीकांत, हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा और चालक कमलेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो थी। सड़क पर जाम जैसी स्थिति को देखते हुए कांस्टेबल रजनीकांत ने भीड़ को किनारे करना शुरू किया। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर रजनीकांत को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे वह सड़क पर ही गिर गए। अभी वह कुछ समझ पाते इतने में बोलेरो ड्राइवर ने उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। और कुचलते हुए भाग निकला। इस घटना के बाद मौके से अफरा- तफरी मच गई। ड्यूटी पर लगी अन्य पुलिस कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं उनका इलाज चल रहा है।

Image Source Here...

घटना में कॉन्स्टेबल का एक पैर टूट गया है, जबकि चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है। इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बोलेरो को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर आगे ले जाकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब