Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chairman, Gauseva Aayog • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 29-05-2026

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग अध्यक्ष पहुंचे गोरखपुर, गौ संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण

रूरल न्यूज नेटवर्क  उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का शुक्रवार को गोरखपुर आगमन हुआ। चौरीचौरा के रामनगर कड़जहां में गौसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष ने सर्वप्रथम बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गौशाला पहुंचकर विधिवत गौपूजन किया। उन्होंने गौवंश के संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा भी की।

गुप्ता ने मंदिर परिसर में स्थापित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर से ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री द्वारिका तिवारी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय और वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Image Source Here...

संजय शुक्ला, जो कुश्ती चैम्पियनशिप के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं, को हाल ही में शासन द्वारा SPCA के सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीरेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश (अपर निदेशक, गोरखपुर मंडल), डॉ. धर्मेंद्र पांडेय (CVO गोरखपुर), डॉ. संजीव श्रीवास्तव और नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं गौसेवक मौजूद थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:04
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण