गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने किया सुसाइड, 3 आरोपी गिरफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।चौराचौरा थाना
क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 2 अप्रैल को युवती ने सुसाइड
कर लिया था। इस मामले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के तीन
आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
युवती की मां ने बताया था
कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर बेटी को ब्लैकमेल करते थे। इसलिए बेटी ने जान दे दी।
इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसाइड करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया
था।
आरोपियों की पहचान चौरी
चौरा थाना क्षेत्र डुमरी खुर्द के एजाज अहमद, मुंडेरा बाजार के भोपा
बाजार गांव निवासी अंकित जायसवाल और उसकी पत्नी ज्योति उर्फ तनु के रूप में हुई
है। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। जिसकी एक्सपर्ट से जांच
कराई जा रही है।चौरीचौरा क्षेत्र की युवती
की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि मेरी 22 साल की बेटी एजाज अहमद, अंकित जायसवाल
और उसकी पत्नी ज्योति उर्फ तनु ब्लैकमेल करते थे।
Image Source Here...
तीनों ने मिलकर मेरी बेटी
का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। उसी अश्लील वीडियो को दिखाकर बार-बार बेटी पर गलत
काम करने का दबाव बनाया जाता था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित किया जाता
था।
आरोपी के मन मुताबिक काम
नहीं करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती थी। जिससे
वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। लोक लाज के डर से बेटी अपनी परेशानी किसी से
शेयर भी नहीं कर पाती थी।
तीनों आरोपियों की
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बेटी ने 2 अप्रैल को दुपट्टे का
फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटी के मोबाइल से आरोपियों की करतूत के बारे में पता
चला। तब पुलिस को सूचना दी गई।इस संबंध में एसीपी नॉर्थ
ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
है। मोबाइल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Share On :
×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।