Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Female broker • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 04-06-2026

महिला दलालों ने राजस्थान व हरियाणा में एक युवती की कराई 2 शादियां, तीसरी शादी से पहले युवती भागी, 5 पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा की युवती ने गांव की दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि उसके गांव की दोनों महिलाओं ने उसकी हरियाणा और फिर कुछ समय बाद राजस्थान में शादी करवाई। उसे शक है कि महिलाओं ने शादी के नाम पर उसे उन लड़कों को बेचा है।

दूसरी शादी के दौरान गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। आरोपी उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले वह भाग निकली। अपने घर पहुंचने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, गांव की दो महिलाएं, जिनकी शादी हरियाणा में हुई है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गईं। वहां उसकी शादी आदमपुर मंडी थाना क्षेत्र के सिसवाल निवासी रवि से करा दी गई।

युवती का आरोप है कि शादी के बाद रवि शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था और उसका शोषण करता था। परेशान होकर उसने इसकी जानकारी दोनों महिलाओं को दी। महिलाओं ने उसे अपने पास बुला लिया।

राजस्थान में दूसरी शादी करा दी

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद दोनों महिलाओं ने उसकी दूसरी शादी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के दोबड़ा गांव निवासी राजेश से करा दी। वह करीब 10 महीने तक उसके साथ रही। इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई। पीड़िता के अनुसार, गर्भ तीन महीने का था तभी गांव की महिलाओं ने फोन कर बताया कि हरियाणा वाला युवक उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी मिलने पर दूसरे पति ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया और घर से निकाल दिया।

Image Source Here...

तीसरी शादी की थी तैयारी

घर से निकाले जाने के बाद युवती उस बिचौलिए के पास पहुंची, जिसने उसकी शादी कराई थी। लेकिन वहां भी उसे कोई सहारा नहीं मिला। आरोप है कि बिचौलिया और अन्य लोग उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली और किसी तरह अपने घर पहुंची।

SSP से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

घर लौटने के बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। उसने गांव की दो महिलाओं, दोनों राज्यों में शादी कराने वाले लोगों और बिचौलिए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर चौरी चौरा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का बयान लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:06
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब