Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, short circuit, Fire, Accident, truck 24-Jan-2026 04:18 PM

चलती ट्रक में लगी आग:शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चलती ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। घटना ग्राम सभा चौरी बदुरहिया के पास गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर हुई। आग लगते ही ट्रक के चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

ट्रक चालक ट्रक लेकर चौरीचौरा से देवरिया की ओर जा रहा था। ग्राम सभा चौरी के पास जैसे ही गाड़ी पहुंची, अचानक आग लग गई। यह पता चला कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगता देख चालक आनन-फानन में कूदकर भाग गया और अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम ने आग पर काबू पा लिया।

Image Source Here...

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर लगी रही भीड़ इस घटना में ट्रक का आगे का हिस्सा जल गया। आग लगने से सभी सकते में आ गए। एक पटरी पर गाड़ियों का संचलन ठहर गया। वहां भीड़ लग गई। आसपास के लोग खड़े होकर ट्रक को जलता देख रहे थे। साथ ही आग बुझाने का उपाय भी ढूंढ रहे थे। एक घंटे में जब आग पर काबू पा लिया गया तो उन्होंने राहत की सांस ली।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×