Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Hariom, powerlifting 28-Mar-2026 05:18 PM

पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीत हरिओम ने बढ़ाया मान, भव्य स्वागत, विधायक ने दी बधाई

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद ने शनिवार को हरिओम जायसवाल के घर जगदीशपुर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। हरिओम ने हाल ही में उत्तर भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जगदीशपुर निवासी 17 वर्षीय हरिओम जायसवाल ने 12 से 15 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 66 किलोग्राम शारीरिक वजन श्रेणी के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान हरिओम ने कुल 465 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें स्क्वाट में 170 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 95 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम शामिल था। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया।

विधायक सरवन निषाद ने हरिओम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरिओम के घर लौटने पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया था।

हरिओम जायसवाल महेश जायसवाल और ममता देवी के पुत्र हैं। वह मूल रूप से मलपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से जगदीशपुर बाजार में रह रहे हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, बड़ी जगदीशपुर के छात्र हैं और उन्हें करण मल्होत्रा तथा प्रवीण कुमार राजू ने प्रशिक्षित किया है।

Image Source Here...

इस अवसर पर हरिओम जायसवाल, राहुल जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो), भाई आकाश जायसवाल, पिता महेश जायसवाल, माता ममता जायसवाल, मौसी सुशीला देवी, पवन सिंह (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन, अमित जायसवाल, व्यापारी अभिषेक जायसवाल, पूर्व प्रधान मेवालाल गुप्ता, अनूप दुबे, आकाश, अंकित गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×