Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, performance 19-Jan-2026 12:15 PM

कोना प्रीमियर लीग सीजन-2 का खिताब कोना टीम ने जीता:प्रदीप विश्वकर्मा बने मैन ऑफ द सीरीज, बल्लेबाजी-गेंदबाजी में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्रह्मपुर विकासखंड के कोना सोनबरसा स्थित प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कॉलेज बरही के खेल मैदान में कोना प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। समाजसेवी राजू गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित इस लीग का खिताब कोना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कोना टीम के हरफनमौला खिलाड़ी प्रदीप विश्वकर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट खेल दिखाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ सीरीज चुना गया। प्रदीप को पुरस्कार के तौर पर 24 इंच का एलईडी टेलीविजन भेंट किया गया।

खिताबी जीत के बाद कोना टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर डीजे की धुन पर नृत्य कर खुशी मनाई। इसके बाद टीम के कप्तान अनिल शर्मा के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर टीम की सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

Image Source Here...

एडवोकेट मोनू पासवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सफलता पर समाजसेवी राजू गुप्ता की सराहना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×