BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, employment, conversion • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 10-01-2026

धन-रोजगार के नाम पर धर्म परिवर्तन:गोरखपुर में गरीब परिवार को दे रहे थे लालच, पादरी समेत 6 अरेस्ट

गोरखपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप पर पुलिस ने एक पादरी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया। घटना चौरी चौरा इलाके के अदाई महादेव गांव की है। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गरीब परिवारों को धन और रोजगार देने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

दरअसल, संजय भारती के घर बच्चे के जन्म के बाद 9 जनवरी की शाम भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गरीब परिवारों को एकत्र कर रूपया और आर्थिक सहायता का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का आरोप है।

हाथ में बाइबिल लेकर हो रहा धर्म परिवर्तन घटना की जानकारी मिलने पर विहिप संगठन मंत्री निखिल तोमर और नगर अध्यक्ष अमित वर्मा मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोगों के हाथ में बाइबिल की पुस्तकें थीं और वे धर्म परिवर्तन से जुड़ी बातें कर रहे थे। भीड़ बढ़ते ही कुछ लोग अलग-अलग दिशा में चले गए, जबकि विहिप कार्यकर्ताओं ने पांच लोगों को पकड़ लिया।

सूचना पर चौरी चौरा पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जयदेव जॉर्ज, अभिषेक कुमार, सूरज मसीह, सन्नी आनंद, किरेश और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जांच के दायरे में आरोप और उद्देश्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं कि मौके पर वास्तव में धर्म परिवर्तन की गतिविधि हो रही थी या धार्मिक बैठक थी। पुलिस भोज के आयोजन के उद्देश्य और उससे जुड़ी कथित गतिविधियों की भी पुष्टि कर रही है।

घटना के बाद अदाई महादेव और आसपास के इलाकों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ ग्रामीणों ने इसे धार्मिक प्रलोभन बताया, जबकि कुछ ने इसे सामान्य कार्यक्रम कहकर देखा। पुलिस सभी पक्षों से बयान दर्ज कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:49
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।