-
Monday, 15th June, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
चौरीचौरा में सामूहिक
विवाह के लिए चयनित जोड़ों
को उपहार भेंट
किए गए। नगर पंचायत चौरीचौरा
के चेयरमैन सन्नी
जायसवाल ने शगुन के रूप
में ये उपहार
प्रदान किए।
यह कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी
को आयोजित होने
वाले सामूहिक विवाह
समारोह के निमित्त
रखा गया था। इस समारोह
का आयोजन नई
दिशा फाउंडेशन की
संस्थापिका सुधा मोदी
द्वारा किया जाएगा।
शगुन वितरण का
यह कार्यक्रम नगर
पंचायत चौरीचौरा परिसर
में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चेयरमैन सन्नी जायसवाल
के साथ नई दिशा फाउंडेशन
के कोर कमेटी
सदस्य विशाल जायसवाल,
संघ के गोविंद
सूर्या, सुजीत जायसवाल,
सभासद अजय पासवान
और सभासद पौरुष
कुमार सहित अन्य
गणमान्य व्यक्ति उपस्थित
रहे।