BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Stunt, Bullet • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 17-04-2026

महिला को बुलेट पर बैठाकर की स्टंटबाजी, आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक युवक बुलेट पर महिला को बैठा कर स्टंटबाजी करते हुए नजर आया। वीडियो में रंगदारी भरे भोजपूरी गाने बज रहे थे।

युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिखा और दोनों इंजॉय भी कर रहे थे। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी की पहचान चौरीचौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक बुलेट बाइक से स्टंट करते हुए नजर आया। पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी।

Image Source Here...

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कैसे वह दोनों हाथ छोड़ कर बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है। उसकी यह हरकत किसी ने रिकॉर्ड कर दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए लगातार उसे रिपोस्ट किया गया। जिसमें तरह- तरह के रिएक्शन भी आए थे। लोगों ने इसे खुलेआम जान से खिलवाड़ और घोर लापरवाही बताया। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए। युवक की छानबीन की गई। चौरी चौरा पुलिस ने उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है। उसकी बाइक को सीज कर ली गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Image Source Here...

एक महीने में तीसरी घटना

पिछले एक महीने से गोरखपुर में लगातार यह तीसरी घटना देखी गई है, जिसमें आरोपी बाइक पर स्टंट बाजी करते नजर आएं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी बाइक सीज भी की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।