Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Teacher, honore 18-Mar-2026 04:16 PM

हजारों बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षक सम्मानित, महुअवां बुजुर्ग के बगीचे से शुरू की थी पढ़ाने की शुरुआत, सम्मानित

Image Source Here...
रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा में 40 वर्षों से आस-पास के गांवों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले बुजुर्ग रामचंद्र कन्नोजिया को गांव के लोगों ने सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह मंगलवार को महुअवां बुजुर्ग के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

रामचंद्र कन्नोजिया ने 1985 में ग्राम सभा महुअवां बुजुर्ग में एक बगीचे से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उस समय गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव था, लेकिन उनका संकल्प था कि वे अपने और आसपास के गांवों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। तब से अब तक वे हजारों बच्चों को शिक्षित कर चुके हैं।

उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक मनीष वर्मा और गांव के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें एक साइकिल, अंग वस्त्र, डायरी, पेन, मिठाइयां और मनीष वर्मा द्वारा गौरैया का घोंसला भेंट किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आनंद देव पांडेय, नवनीत पांडेय, सोनू पांडेय, मार्कण्डेय वर्मा, बसंत निषाद, अरुणेंद्र उर्फ मैक्स पांडेय, रितेश पांडेय, मुकेश पांडेय, नीरज पाण्डेय सहित कई अन्य ग्रामीणों का सम्मान समारोह में विशेष सहयोग रहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×