-
Thursday, 4th June, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। पुरानी रंजिश को लेकर चौरीचौरा के विश्व हिंदू
परिषद के नगर अध्यक्ष को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि घायल अमित की
दोनों आंखों में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच में
गैराज से लौट रहे थे। तभी पीछे से चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया।
लोहे की रॉड से खूब पीटा गया। जान से मारने की प्रयास में गला दबाया गया। मामला
बढ़ने पर तत्काल 112 नंबर फोन किया गया। तब तक आरोपी फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। चौरी चौरा थाना
क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 गांधी नगर निवासी
अमित वर्मा को बीती रात करीब 12:00 बजे गैराज से लौट
रहे थे। पीड़ित ने बताया कि रास्ते में पीछे से पांच से छह लोगों ने एक घर में खींच
लिया।
जब तक मैं कुछ समझ पाता उतनी देर में लोढ़ा, रॉड और डंडे से जमकर मारा गया। और हत्या के
प्रयास में बहुत देर तक गला दबाया गया। जिससे मेरी सांसे रुक गई। साथ ही मेरा
मोबाइल छीन लिया गया। ताकि किसी को फोन न लगा सकूं।
अमित ने बताया कि गले के चैन को उन लोगों ने खोल कर निकाल लिया। जितने रुपए रखें थे वो भी निकाल लिया गया। शोरगुल सुनकर बाहर के लोगों ने पुलिस को जब फोन किया तब इन लोगों ने दरवाजा बंद करके मुझे अंदर ही रोक लिया। जैसे-तैसे करके मैं धक्का मारकर मैं बाहर निकल पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मुंडेरा बाजार अशोक वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे।