चौरीचौरा में 147B ओवरब्रिज का नक्शा बदला तो उबाल, व्यापारियों-सभासदों ने दिया सांकेतिक धरना
रूरल न्यूज नेटवर्क।चौरीचौरा के
रेलवे ढाला 147B पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के
निर्माण में देरी और उसके मूल डिजाइन में बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी
बढ़ गई है। बुधवार को वन भारत सिटीजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर
यदुवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों और सभासदों ने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।
Image Source Here...
प्रदर्शनकारियों का आरोप है
कि वर्ष 2021 में 13 दिनों तक चले आंदोलन के बाद जिस ‘Y’ टाइप ओवरब्रिज को स्वीकृति मिली थी, उसे अब कुछ प्रभावशाली लोगों के हित में ‘L’ मॉडल में बदला
जा रहा है। उनका कहना है कि यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आम जनता की सुविधा के साथ भी
खिलवाड़ है।काली शंकर
यदुवंशी ने कहा कि सोनबरसा मार्ग की विंग को हटाना क्षेत्र की कनेक्टिविटी खत्म
करने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरब्रिज केवल स्वीकृत ‘Y’ मॉडल में ही बनाया जाए, अन्यथा आंदोलन
को और तेज किया जाएगा।
Image Source Here...
प्रदर्शनकारियों ने
मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, लोक निर्माण
विभाग के प्रमुख सचिव, सेतु निगम के
प्रबंध निदेशक और मुख्य परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से
वार्ता भी की गई।
उन्होंने चेताया कि यदि
नक्शे में किया गया बदलाव तुरंत नहीं सुधारा गया, तो बड़ा आंदोलन
किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
धरना प्रदर्शन में सभासद
मोहित जायसवाल, संजय वर्मा, पौरुष कुमार, देव अमृत राणा जायसवाल, अजय
कुमार पासवान, सत्यानंद वर्मा, राजकुमार जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश वर्मा, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, संजय मद्धेशिया, राजू वर्मा, अमित वर्मा और अभिषेक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।