-
Wednesday, 1st April, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द में नकाबपोश चोरों ने देर रात देशी शराब और मोबाईल की दुकान में चोरी की। सबसे पहले बिजली की तार को काटा। उसके बाद शराब की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। फिर गल्ले में रखा 35000 रुपए, 167 शीशी देशी शराब और सीसीटीवी कैमरे का मदरबोर्ड चोरी कर लिया। उसके बाद सामने वाली मोबाइल की दुकान में घुसे और वहां से लैपटॉप, इनवर्टर और गल्ले में रखी नकदी भी उठा ले गए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद है।
सुबह जब
दुकानदार दुकान पहुंचे तब सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल
पुलिस को इसकी सूचना दी और चौरी चौरा थाना में FIR दर्ज कराई है।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और चोरो का पता लगा रही
है।
गोरखपुर के
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द में मुख्य चौराहे पर भोर के समय चोरी की
बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक दो दुकानों को निशाना
बनाते हुए नकदी, शराब और इलेक्ट्रॉनिक सामान
पर हाथ साफ कर दिया।
सोनबरसा बाजार
निवासी सुशील कुमार प्रजापति की सरकारी देशी शराब की दुकान डुमरी खुर्द चौराहे पर
स्थित है। पीड़ित के मुताबिक 9 मार्च की रात
से 10 मार्च की भोर करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच
अज्ञात चोरों ने पहले दुकान की बिजली काट दी।
फिर चैनल का
ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखे करीब 35 हजार रुपये नकद,
167 शीशी
इंडेक्स्ट्रा पैक देशी शराब और पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे
का मदरबोर्ड भी अपने साथ ले गए।
ताला टूटा देखर
घबराई सफाई कर्मी दुकान मालिक के
अनुसार सुबह जब बगल में रहने वाली एक महिला सफाई करने के लिए पहुंची तो उसने दुकान
का ताला टूटा हुआ और बल्ब जमीन पर गिरा हुआ देखा। उसने तुरंत मालिक को इसकी सूचना
दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों ने चौरी चौरा थाने
में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास
लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।