गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
तरकुलहा मंदिर दर्शन करने गईं सहेलियों से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर झोपड़ी में की मारपीट, 3 पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।तरकुलहा माता मंदिर में दर्शन करने गई दो सहेलियों के साथ
बदमाशों ने छेड़छाड़ की। हाथ खींच कर झोपड़ी में ले जाने की कोशिश करने लगे। महिलाओं
के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किया।चींख- पुकार सुनकर
लोग इकठ्ठा हो गए। बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके बाद महिलाओं के गले से
सोने का मंगलसूत्र और चेन छीनकर फरार हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश
की लेकिन वे तेजी से भाग निकले।महिलाओं की तहरीर
पर FIR दर्ज कर ली गई है।
Image Source Here...
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद
से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उनका पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई
की जाएगी।
कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 21 मार्च को अपनी सहेली और परिवार के साथ तरकुलहा
माता की मंदिर दर्शन करने के लिए गई। महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के
अनुसार, दर्शन पूजन करके लौटने के बाद वो और उसकी सहेली
पास में मौजूद एक वाशरूम गई।
महिला अंदर वाशरूम में थी। उसी दौरान तीन
अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सहेली का हाथ खींचकर झोपड़ी की ओर ले जाने लगें। वह
चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर महिला तुरंत बाहर निकली और सहेली को बचाने के उनके पीछे
भागी।
दोनों ने मिलकर जब बदमाशों का विरोध किया। तो
उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज
सुनकर परिजन और कुछ लोग वहां पहुंच गए।
मंगलसूत्र और चैन
लेकर फरार
बदमाशों ने उनको भी मारा और डराने की कोशिश
करने लगे। इतने में ही महिला और उसकी सहेली के गले से सोने का मंगलसूत्र और चैन
लेकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वे सरपट भाग
निकलें।
इसी संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद
FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस उस एरिया का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के अनुसार तरकुलहा
मंदिर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज से
पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share On :
×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।