Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Transformer • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 02-06-2026

ट्रांसफार्मर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जला, बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा क्षेत्र स्थित महादेव जंगल गांव में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विस्फोट की आशंका के चलते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी और धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान तेज धमाकेदार आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, जिससे लोग सहम गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से दूरी बनाए रखी और तत्काल चौरी चौरा विद्युत उपकेंद्र को घटना की सूचना दी। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय लोग भी सक्रिय हो गए। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास निगरानी रखी और आग को आसपास फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम

सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर का निरीक्षण शुरू किया। विभागीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों और ट्रांसफार्मर को हुए नुकसान की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Image Source Here...

बिजली बाधित होने से बढ़ी परेशानी

ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद महादेव जंगल गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की शीघ्र मरम्मत अथवा उसे बदलकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से त्वरित कार्रवाई कर समस्या के समाधान की अपेक्षा जताई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:02
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब